फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: व्यापारी से 9 लाख बीस हजार की लूट, घर जाते समय रुपयों से भरा बैग छीन कर भागे बदमाश

Thu, 06 Oct 2022 10:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हमीरपुर जिले में आढ़ती के साथ गांव के ही कुछ युवकों ने घर जाते समय मारपीट करते हुए रुपयों से भरा बैग छीन कर भाग निकले। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नायकपुरवा निवासी शरद शिवहरे गल्ला मंडी में आढ़ती हैं। गुरुवार शाम सात बजे अपनी दुकान से नौ लाख 20 हजार रुपये लेकर अपने वृद्ध मुनीम हरिशंकर के साथ बाइक से घर जा रहे थे।

विज्ञापन


रास्ते में गांव के ही पांच लोग अपने दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ अचानक पीड़ित के सामने आकर असलहा लहराते हुए हमला कर दिया। पीड़ित के मुंह पर असलहा की बट मारी और सभी ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद बैग छीनने लगे। प्रार्थी ने बैग बचाने का प्रयास किया मगर सफल नहीं हो सका।

पीड़ित बाइक सहित वहीं गिर पड़ा। उसने बताया कि उसके साथ वृद्ध मुनीम सारी घटना को देखकर डरा सहमा खड़ा रहा और उक्त लोग उसका बैग छीनकर भाग निकले। कोतवाली प्रभारी भरत कुमार ने बताया कि मामला फर्जी है, गांव में उपजे विवाद में लूट की घटना गढ़ दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें