जिलाधिकारी अभिषेक आनंद बताया कि बारिश के कारण पेड़ टूटकर गिर गया था, जिसमें कई बच्चों को चोटें आई हैं। सभी का इलाज अस्पताल में कराया गया है। वहीं, सूचना पर तुरंत एसडीएम नवदीप शुक्ला और बीएसए लव प्रकाश यादव को मौके पर भेजा गया है।
इसमें कक्षा छह के कई छात्र घायल हो गए, जिनमें चाहत पुत्र सुशील कुमार, पूजा पुत्री शिवप्रताप, सुष्मिता, माया पुत्री राममिलन, शिवऔतार पुत्र शिवसागर, कीर्ति पुत्री लवलेश कुमार, अंतिमा पुत्री राम अवतार आदि शामिल हैं।