फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ज्योति ज्योत दिवस पर गुरमत समागम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। किदवईनगर स्थित बाबा नामदेव गुरुद्वारे में श्री गुरु नानक देव का ज्योति ज्योत दिवस गुरमत समागम के रूप में मनाया गया। रविंदर सिंह हजूरी रागी ने गुरु नानक देव की वाणी का गायन कर संगत को निहाल किया। बताया कि गुरु नानक देव ने संपूर्ण मानवता को एक समान मानने का संदेश दिया। उन्होंने संसार भर में चार यात्राएं कर लोगों को नाम जपो, किरत करो (मेहनत करो) और वंड छको (आपस में बांटो) का उपदेश दिया। गुरु नानक देव ने एक पंगत और एक संगत की भावना को मजबूत करते हुए समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने तथा लोगों को धर्म और सेवा के मार्ग से जोड़ने का आह्वान किया। प्रधान सरदार नीतू सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने मानवता को एक ईश्वर और समूची मानव जाति को एक परिवार मानने का संदेश दिया। समागम में गुरदीप सहगल, अशोक अरोड़ा, श्रीचंद असरानी, मनजीत चड्ढा, सुरेंद्र कौर, सोनिया सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें