फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रदेश के विकास पर कब्जा किए है गुजराती व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर देश के संसाधनों को लूटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गुजराती व्यापारी प्रदेश के विकास पर कब्जा कर रहे हैं, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है। रविवार को एसएस मेमोरियल स्कूल सैफई में एसआईआर पर आयोजित कार्यशाला में उन्होंने कार्यकर्ताओं से वोट बनवाने और बूथ स्तर पर सतर्कता बढ़ाने की बात कही। साथ ही युवाओं को मतदाता बनाने पर जोर दिया। कहा कि भाजपा सरकार और उससे जुड़े बड़े आर्थिक समूह देश व प्रदेश के संसाधनों को लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे अंग्रेज ईस्ट इंडिया कंपनी आई और देश को सोने की चिड़िया कहकर लूट कर चली गई, वैसे ही आज भाजपा के संरक्षण में कुछ बाहरी ताकतें विशेषकर गुजराती कारोबारी प्रदेश के विकास के बड़े हिस्सों पर कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों से बूथवार सतर्कता बढ़ाने, घर-घर जाकर मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित कराने और विशेषकर 18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं को प्राथमिकता देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें