फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: करंट लगने से गेस्ट हाउस मालिक ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। कस्बा चकरनगर में शुक्रवार शाम एक गेस्ट हाउस के मालिक जेनरेटर से सप्लाई जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम कस्बा निवासी चंद्र प्रकाश यादव (58) अपने घर पर नवरात्र पर चल रहे कार्यक्रम को लेकर जेनरेटर को चालू कर सप्लाई जोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आकर वे गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में इकदिल के पास उनकी मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक चंद्र प्रकाश मूल रूप से मितरौल गांव के निवासी थे। उनका सामाजिक क्षेत्र में विशेष योगदान माना जाता था। उनकी असमय मौत की सूचना मिलते ही रिश्तेदारों, मित्रों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें