फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: GRP के सिपाही ने खाया विषाक्त पदार्थ, पहले बनाया था वीडियो, बोला- पत्नी और ससुराली करते हैं प्रताड़ित

Thu, 03 Aug 2023 02:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया/इटावा

सार

Etawah Crime: कादरीगेट इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि संतोष मथुरा जीआरपी में तैनात था। उसने दूसरी शादी कर ली थी। इसको लेकर परिवार में विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के निवासी मथुरा जीआरपी थाने में तैनात हेडकांस्टेबल ने छुट्टी पर आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जहर खाने से पहले हेडकांस्टेबल ने खुद का वीडियो बनाकर वायरल किया था। इसमें पत्नी व सास-ससुर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला खांडे निवासी संतोष कुमार (40) ने पत्नी आरती व सास नीलम, ससुर हजारीलाल से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। वायरल वीडियो में संतोष ने बताया कि वह पत्नी व उसके परिजनों से प्रताड़ित किया जा रहा है, पत्नी उसकी जमीन-जायदाद को अपने नाम करवाने का दबाव बना रही है।
इसमें उसके मायकेवाले उसका सहयोग कर रहे हैं। पांच दिन पहले पत्नी ने जहर खा लिया, जिसका इलाज इटावा के एक निजी अस्पताल में करवाया। उस वक्त उसके माता-पिता ने कहा था कि वह अपनी सारी जमीन-जायदाद बेटी के नाम कर दे, नहीं तो अच्छा नहीं होगा। उसी से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हूं।

विज्ञापन

भाई परेशान था और कार से अकेला चला गया
बडे़ भाई जल सिंह ने बताया कि भाई परेशान था और वह कार से अकेला चला गया था। फर्रुखाबाद के श्रृंगीरामपुर में जाकर संतोष ने जहर खा लिया। वहीं श्रृंगीरामपुर निवासी रामप्रयोजन को कार में बेहोश मिलने पर उसने फोन से परिजनों को सूचना देकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विसरा सुरक्षित कर लिया गया
मथुरा जीआरपी में तैनात एक सिपाही ने संदिग्ध हालातों में विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने की वजह से विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।

विज्ञापन

परिवार में चल रहा था विवाद
कादरीगेट इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि संतोष मथुरा जीआरपी में तैनात था। उसने दूसरी शादी कर ली थी। इसको लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। इसी के चलते उसने जिले के बाहर कहीं विषाक्त पदार्थ खा लिया था। परिजनों ने आवास विकास तिराहा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें