शाम पांच बजे शुरू हुई थी गिनती
स्नातक निर्वाचन की मतगणना प्रक्रिया शुरू होने में ही शाम पांच बज गए। दरअसल, शिक्षक एमएलसी की तरह ही स्नातक वोटों की गिनती के लिए पहले 25-25 मतों के पैकेट बनाकर उनकी छंटाई की गई। यह देखा गया कि कोई गड़बड़ मत तो नहीं है। करीब एक लाख मत पत्र होने की वजह से इसी काम में पांच बज गया।
उसके बाद गिनती शुरू हुई। पहले स्नातक चुनाव में पड़े मतों की गिनती के लिए 19 राउंड तक किए गए थे। बाद में देरी को देखते हुए इसे 12 राउंड में कर दिया गया। पहला राउंड करीब आठ बजे पुरा हुआ और दूसरा राउंड रात करीब दस बजे। देर रात तक गिनती जारी रही।