कानपुर में गोविंदपुरी पुल का निर्माणाधीन कार्य
दक्षिण क्षेत्र की लाखों की आबादी को जाम से निजात दिलाने के लिए निर्माणाधीन गोविंदपुरी पुल का काम सेतु निगम छह माह में पूरा कर लेगा। निगम अधिकारियों के मुताबिक उन्होंने अपने हिस्से का करीब 80 फीसदी काम पूरा कर लिया है। अप्रैल-मई 2017 में निगम अपना काम पूरा कर लेगा। निगम ने शहर में कई-कई साल की देरी से निर्माणाधीन और प्रस्तावित पुलों/आरओबी की प्रक्रिया तेज कर दी है। हालांकि शहरवासियों को पुलों की सौगात मिलना अभी दूर की कौड़ी है।