कानपुर। महाविद्यालयों की कमियों को उजागर कर गुणवत्ता को बढ़ाने के उद्देश्य से राज्यपाल सीएसजेएमयू से संबद्ध राजकीय व अनुदानित समेत 52 महाविद्यालयों की समीक्षा करेंगी। महाविद्यालयों में एके़डमिक, सांस्कृतिक, खेलकूद आदि में प्रगति जानने के साथ समीक्षा करेंगी। इस दौरान विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा, सीडीसी निदेशक प्रो. आरके द्विवेदी और डिप्टी रजिस्ट्रार अंजलि मौर्या भी कॉलेज के प्राचार्यों संग राजभवन में प्रजेंटेशन देंगे। समीक्षा में कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा व औरैया स्थित राजकीय व अनुदानित महाविद्यालयों के प्राचार्य हिस्सा लेंगे। ब्यूरो