एसडीएम ने अलग-अलग दिलाई शपथ
यह दोनों हालांकि निर्दलीय ही चुनाव जीता है, लेकिन सपा से जुड़ा होने के कारण कार्यक्रम स्थल से किनारा कर लिया। इसके बाद में इन दोनों को भी नगर पालिका में एसडीएम गरिमा सिंह ने पद की शपथ दिलाई। इनके शपथ ग्रहण के दौरान सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव हसीब हसन, जिला कोषाध्यक्ष राजू यावद आदि रहे।
सभासदों ने बताई ये वजह
सभासदों से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल न होने का कारण जानने का प्रयास किया गया। तब भाजपाई सभासदों ने बताया कि जिस स्थान पर कार्यक्रम रखा गया था, वो कहां पर है, ये उन्हें पता नहीं था। जबकि सपाई सभासदों का कहना है कि शपथ ग्रहण समारोह में बसपा के नेताओं को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।
अध्यक्ष पद पर बसपा प्रत्याशी कौसर निर्वाचित हुईं
उन्हें ही मंच पर स्थान दिया गया था। इस कारण से वह लोग समारोह में शामिल नहीं हुए। बता दें कि 25 में से 6 सभासदों ने पहले दिन ही अपने तेवर दिखा दिए। हाल ही में हुए निकाय चुनाव के दौरान कन्नौज नगर पालिका अध्यक्ष पद पर बसपा प्रत्याशी कौसर निर्वाचित हुईं, जबकि सभी 25 वार्डों में सभासदों का भी निर्वाचन हुआ।