सैफई । इटावा मैनपुरी रोड स्थित कांठीहार गांव के पास एक पेट्रोल पंप पर एक कार में डीजल की जगह पानी डालने की शिकायत मिलने के बाद रविवार को मजिस्ट्रेट की टीम जांच करने पहुंची और पेट्रोल के सैंपल लिए। टीम ने सैंपलों को सील कर जांच के लिए लैब में भेज दिया है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। विनय यादव ने डीजल में मिलावट की शिकायत डीएम से की थी। रविवार को मजिस्ट्रेट (तहसीलदार) जावेद अंसारी एवं क्षेत्रीय लेखपाल अंकित यादव, अमित यादव ने सैंपल लेकर लैब भेजे। तहसीलदार ने बताया एक कार स्वामी की शिकायत पर जांच करने टीम के साथ गए थे। रिपोर्ट तैयार करके शासन को भेजी जा रही है। (संवाद)