कानपुर। श्री गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस की सरकारी अवकाश तिथि 24 नवंबर के बजाय 25 नवंबर की जाए। यह मांग सिख वेलफेयर सोसाइटी ने की है। उन्होंने एसीएम सदर मनीष कुमार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरविंदर ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर का 350वें शहादत वर्ष पूरे देश मनाया जा रहा है। सीएम ने भी सरकारी अवकाश घोषित किया है। सरकारी गजट में यह अवकाश 24 नवंबर घोषित की गई है जबकि शहीदी दिवस 25 नवंबर को मनाया जाता है। यहां डॉ. मनप्रीत सिंह, रविंद्र सिंह सोमी, कैप्टन भाटिया भी मौजूद रहे। (संवाद)