फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: केबल फैक्टरी से नकदी समेत लाखों का माल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गोविंदनगर के दादानगर में सोमवार देर रात चोरों ने केबल फैक्टरी से नकदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। मालिक की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। विवेकानंदनगर नहर कोठी में मसवानपुर निवासी पंकज बाथम की केबल फैक्टरी है। पंकज के अनुसार सोमवार को फैक्टरी खुलने पर कर्मचारी जब ड्यूटी पर पहुंचे तो फैक्टरी से माल गायब थ। इस पर कर्मचारियों ने उन्हें जानकारी दी। बताया कि रात में घुसे चोर फैक्टरी में रखा 250 किलो कॉपर वायर, 15 किलो पीतल के टर्मिनल, 1600 मीटर तार के साथ ही लाॅकर में रखे 40 हजार रुपये भी ले गए हैं। कार्यवाहक गोविंदनगर थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि फैक्टरी मालिक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें