औरैया के कंचौसी-फफूंद स्टेशन के बीच धनबाद से कोयला लादकर पंजाब के भटिंडा जा रही है मालगाड़ी के पहिए में आग लग गई। जिससे हड़कंप मच गया। यह घटना दिल्ली हावड़ा रूट की है।
आग लगने से मालगाड़ी का पहिया जाम हो गया और रेल रूट करीब एक घंटा बाधित रहा। इस दौरान दिल्ली हावड़ा रूट की कई ट्रेनें प्रभावित रही।