फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Crime: मुठभेड़ में गोकश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली...अस्पताल में भर्ती, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

Fri, 25 Aug 2023 02:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: गोकश की पहचान जफर उद्दीन उर्फ भल्लू के रूप में हुई है, थाना कुदरकोट, औरैया का निवासी है। घायल को पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसको भर्ती कराया गया। आरोपी के पास तमंचा, कारतूस व एक बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में छह आपराधिक मामलों में फरार गोकश को कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से घायल गोकश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार देर रात कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि छह मामलों में फरार चल रहा गोकश बाइक से यमुना पुल से होते हुए मध्य प्रदेश जा रहा है।

विज्ञापन

ग्वालियर हाईवे पर हनुमान टीला के पास पुलिस ने घेरा बंदी कर दी। तभी मानिक पुर मोड़ की तरफ से एक बाइक सवार आता हुआ दिखाई दिया। रोकने का इशारा करने पर गोकश ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोकश के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। घायल की पहचान जफर उद्दीन उर्फ भल्लू के रूप में हुई है।
आरोपी थाना कुदरकोट, औरैया का निवासी है। घायल को पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसको भर्ती कराया गया। आरोपी के पास तमंचा, कारतूस व एक बाइक बरामद की गई। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, गौ तस्करी समेत छह आपराधिक मामले इकदिल, बसरेहर, सिविल लाइन और कोतवाली में दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें