बकेवर। कमरे में फंदे पर युवती का शव लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। लवेदी थाना क्षेत्र के इंगुर्री गांव निवासी बाबूराम ने बताया कि बुधवार दोपहर पत्नी पड़ोस में ही रहने वाले पुत्र जगदीप के घर गई थी। पुत्री रीजू (25) घर पर अकेली थी। घर लौटने पर पत्नी ने पुत्री को फंदे पर लटका देखा तो वह चीखने लगी। पत्नी की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि युवती की शादी कस्बा लखना में पिता ने तय कर दी थी। बुधवार दोपहर युवती ने आत्महत्या कर ली। (संवाद)