कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र में घर से स्कूल गई हाईस्कूल की छात्रा लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया है।
चकेरी निवासी महिला के अनुसार उनकी 14 वर्षीय बेटी हाई स्कूल की छात्रा है। 23 अगस्त की सुबह बेटी घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। उसका जन्मदिन होने के चलते बेटी यूनिफार्म में नहीं गई थी। महिला ने बताया कि छुट्टी के बाद भी घर नहीं लाैटी। पता चला है कि बेटी को सौरभ नाम का युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि अपहरण की धारा में मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।