झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने मंगलपुर पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया की अकबरपुर क्षेत्र के युवक से उसकी शादी तय हुई है। भोगनीपुर के सुनियापुर का रहने वाला सुमित उसे शादी न करने की धमकी दे रहा है। आरोप लगाया कि युवक ने उसके मंगेतर को फोन पर अश्लील फोटो भेजी। धमकी दी है कि अगर युवती से शादी की तो मंगेतर को घर से उठा ले जाएगा। शिकायत पर मंगलपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस की जांच पड़ताल की युवक मौजूदा समय में अपने घर पर नहीं है। वह नोएडा में रहकर किसी कंपनी में काम कर रहा है। निरीक्षक मंगलपुर जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किया जाएगा।
किरतपुर में ट्रेन से कटने वाली समला का फाइल फोटो