फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: युवती को पूर्व चेयरमैन के घर बनाया था बंधक, प्रेमी समेत सात लोगों पर रिपोर्ट

Thu, 22 Sep 2022 11:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

पिहानी क्षेत्र की एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और बंधक बनाकर छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर प्रेमी समेत सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के पिहानी क्षेत्र के एक गांव की युवती ने प्रेमी समेत सात लोगों के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और बंधक बनाकर छेड़खानी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट में लखीमपुर जिले की बरवर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन का नाम भी शामिल है।

विज्ञापन

युवती ने उनके घर में बंधक बनाए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आनंद मोहन तिवारी निवासी गांव रैंगाई कोतवाली पिहानी के साथ उनका प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसकी जानकारी दोनों के परिवार वालों को थी। आनंद मोहन ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए।

Trending Videos

इसके साक्ष्य उसके पास मौजूद हैं। कुछ वर्षों पहले आनंद मोहन की नौकरी सेना में लग गई, जिसके बाद से वह उससे नहीं मिल रहा था। उसने कई बार आनंद को फोन किया, लेकिन उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद से वह जब भी वह फोन करती, वह उसकी बात अपने परिवार के लोगों या रिश्तेदारों से करा देता है।

वह लोग भी इस शादी से इनकार कर रहे हैं। वह कई बार आनंद के घर पर भी गई तो उसके घर वालों ने भी शादी से इनकार करते हुए उसे गाली गलौज कर घर से निकाल दिया। कुछ माह पहले आनंद के फूफा श्याम मिश्रा का उसके पास फोन आया। उन्होंने बताया कि शादी के बारे में बात कर ली है। वह शादी करवा देंगे, इसकी बात करनी है।

इसलिए बरवर कस्बा आ जाओ। उनकी बात पर विश्वास करके जब वह बरवर गई, जहां श्याम मिश्रा उसे बरवर (लखीमपुर खीरी) के पूर्व चेयरमैन संजय मिश्रा के घर ले गए। वहां उसे एक कमरे में बंद कर उसके साथ जोर जबरदस्ती की। उसके विरोध करने पर उन्होंने गाली गलौज कर उसे पीटा।
विज्ञापन

उसे सोशल मीडिया के जरिये रिश्तेदारी में बदनाम भी किया। इसके बाद से उसके पिता सदमे में हैं। पुलिस ने इस मामले में आनंद मोहन, सत्येंद्र तिवारी उर्फ भैयन निवासी रैंगाई कोतवाली पिहानी, श्याम मिश्रा निवासी मोहम्मदी खीरी, संजय शर्मा पूर्व चेयरमैन बरवर (खीरी), पिहानी निवासी दिव्या व आनंद मोहन के माता और पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें