फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: युवती से 14.57 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी

Sat, 06 Jul 2024 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भरथना थाना क्षेत्र के ब्रजराजनगर की रहने वाली आकांक्षा दुबे ने साइबर थाने में 14.57 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। दर्ज रिपोर्ट में बताया कि टेलीग्राम के माध्यम से उनके पास मैसेज आया। क्रिप्टो में निवेश करने के लिए यू ग्लोबल डॉट इन पोर्टल के बारे में बताया। 24 मार्च को उन्होंने पांच से छह हजार रुपये निवेश किए। उसके बदले 14,540 रुपये वापस आए। झांसे में आकर युवती ने किस्तों में 14.57 लाख रुपये निवेश कर दिए। जिसके बाद उनसे कहा गया कि चार लाख 25 हजार 294 रुपये का टैक्स भरना पडे़गा। उसके बाद ही कुल मिलाकर 22 लाख 44 हजार 694 का भुगतान होगा। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके जांच में जुट गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें