परिजन बता रहे हैं उल्टा रिश्ता
इस बीच सूचना पर युवती के परिजन भी आरपीएफ थाने पहुंच गए। सहायल क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि वह ककोर क्षेत्र के एक गांव निवासी अपने मामा के गांव के युवक से प्रेम करती है। परिजन रिश्ता उल्टा बताकर उसकी शादी युवक से नहीं होने दे रहे हैं।
दोनों को मरना था, लेकिन युवक नहीं पहुंचा
इसलिए उन दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का फैसला किया था। युवक को भी रेलवे स्टेशन पहुंचना था, लेकिन वह नहीं पहुंचा। इधर, युवती के मामा भी थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवक पर संदेह होने पर उन लोगों ने अपनी निगरानी में रखा है।