फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छात्रों को गिद्ध संरक्षण और महत्व की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर 

कानपुर। अंतर्राष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस के अवसर पर कानपुर प्राणी उद्यान में गिद्ध संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (बीएनएचएस) की वरिष्ठ वन्यजीव वैज्ञानिक एवं संरक्षण विशेषज्ञ अल्का दुबे ने विद्यार्थियों को गिद्धों की पारिस्थितिकी, घटती संख्या के कारणों और संरक्षण उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गिद्ध मृत पशुओं के शवों को तेजी से नष्ट कर प्रकृति के सफाईकर्मी की भूमिका निभाते हैं और संभावित संक्रामक रोगों के प्रसार को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।डी.जी. कॉलेज, कानपुर के जूलॉजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. सुनीता आर्या ने विद्यार्थियों को जैव विविधता एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक किया। वंही कार्यक्रम के दौरान हुई प्रतियोगिता में यशी श्रीवास्तव ने प्रथम, सारिया फातिमा ने द्वितीय और सादिया सिद्दीक़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विभागीय स्तर पर मृदुल सच्चान, अर्चना, बिपिन अग्रवाल एवं सिंपल ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का आयोजन जू निदेशक डॉ. कन्हैया पटेल ने किया।कार्यक्रम में गिद्ध संरक्षण के लिए वैज्ञानिक संस्थानों, शिक्षण संस्थानों, वन विभाग और आम नागरिकों की सामूहिक भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें