घाटमपुर में पतारा चौकी क्षेत्र के धर्मपुर गांव में अपनी चचेरी बहन की शादी में गए युवक की चार पहिया वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार को बोनी पासवान (30) पुत्र सोहन लाल धरमपुर निवासी अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने कानपुर गया था। रात करीब 3 बजे वह शादी का कुछ समान लेने गांव धरमपुर गया और समान लेकर वापस गेस्ट हाउस लौट रहा था।
तभी कानपुर की तेज रफ्तार कार ने युवक को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आनन फानन में उसे पतारा सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।