घाटमपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ। भीतरगांव कोतवाली क्षेत्र की रिंद नदी के पुल के पास रविवार शाम मौरंग लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर मौत हो गई। पीछे बैठीं दो बच्चियां घायल हो गईं।
बिधनू थाना क्षेत्र के छोटी बकौली गांव निवासी साहिल गौतम (20) रविवार को दोपहर मां राधारानी (45) और दो बहनों शालिनी (7) व आराधना (10) को लेकर बाइक से पतारा क्षेत्र के नगेलिनपुर गांव में लगने वाला मेला देखने गया था। देर शाम गांव लौटते वक्त हादसा हो गया। साहिल व मां राधारानी की मौके पर ही मौत हो गई।