फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghatampur: घर में घुसा चोर, महिला के जागने पर दुष्कर्म करके भागा, पति पानीपत में करता है प्राइवेट नौकरी

Tue, 04 Mar 2025 11:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर

सार

Ghatampur News: महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पति पानीपत में प्राइवेट नौकरी करता है। विवाहिता घर में दो बच्चों के साथ रह रही थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साढ़ थानाक्षेत्र के एक गांव में दो बच्चों के साथ रह रही महिला के घर सोमवार रात गांव का ही युवक चोरी की नियत से दाखिल हो गया। खटपट की आवाज सुनकर महिला जाग गई। आहट सुनकर वह कमरे में पहुंची और चोर को देखकर भिड़ गई। चोर ने घर में महिला को अकेले पाकर उसके साथ पहले दुष्कर्म किया, फिर जेवर लेकर भाग गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी और दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


साढ़ प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह के मुताबिक पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति पानीपत में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह घर में दो बच्चों के साथ रहती है। सोमवार रात गांव का युवक राघवेंद्र सिंह घर में चोरी की नीयत से घुसा था। खटपट की आवाज सुनकर वह कमरे के अंदर जाकर राघवेंद्र से भिड़ गई। घर में अकेला देखकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और कुछ जेवर लेकर अंधेरे का फायदा उठाकर मुख्य गेट खोलकर भाग गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें