फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: निबंध प्रतियोगिता में गौरवी प्रथम, आदित्य द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ज्योति महिला समिति की ओर से सोमवार को मसवानपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता कराई गई। इसमें करीब 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों ने गांधी जी के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किए। संस्था की अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने कहा कि बच्चों को राष्ट्रपिता के आदर्शों से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजन कराने की आवश्यकता है।कार्यक्रम का संचालन संस्था की उपाध्यक्ष नीरजा श्रीवास्तव एवं सुनीता श्रीवास्तव ने किया। प्रतियोगिता में गौरवी प्रथम, आदित्य द्वितीय, निशा व आयुष तृतीय रहे। मौके पर प्रधानाचार्या लीना सक्सेना, साधना दीक्षित, दीपाली सिन्हा, संध्या दीक्षित, सुनंदा सिंह मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें