फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गोवंश की हत्या कर मांस बेचने वाले आठ लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Mon, 04 Dec 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। थाना पुलिस ने क्षेत्र में प्रतिबंधित (गोवंश) पशुओं की हत्या कर मांस बेचने वाली एक महिला सहित आठ लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मौजपुर गांव का निवासी इस्लामुद्दीन गैंग बनाकर क्षेत्र में प्रतिबंधित गोवंशीय पशुओं की हत्या करके मांस की बिक्री करता है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि इस्लामुद्दीन, पत्नी चमन अफरोज, बेटा मासूम रजा व महमूदापुर निवासी अरशद उर्फ रॉकी, शहबाज उर्फ सीबू, मोईन उर्फ चांद और गांधी नगर सिकंदरा निवासी अहमद, चांदापुर भोगनीपुर निवासी आमिर गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। इन सभी लोगों की वजह से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ये प्रतिबंधित पशुओं की हत्या कर मांस बिक्री कर आर्थिक लाभ उठाते है। जिससे क्षेत्र में माहौल खराब होने की आशंका बनी रहती है। इन सभी के खिलाफ गोहत्या निवारण अधिनियम के कई-कई केस दर्ज है। गैंग लीडर इस्लामुद्दीन, उसकी पत्नी चमन अफरोज,व बेटा मासूम रजा मौजूदा समय में जमानत पर है। वही शेष पांच आरोपी विभिन्न मामलों में जेल में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें