फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चार लेन का बनेगा गंगा बैराज राज्यमार्ग, 160 करोड़ से होगा निर्माण, पीडब्ल्यूडी ने शुरू की प्रक्रिया

Fri, 13 Oct 2023 09:22 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शासन ने कानपुर देहात में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-2) से बढ़ौली, मुंगीसापुर मार्ग चौड़ीकरण के लिए भी स्वीकृति दे दी है। 15.250 किलोमीटर लंबा यह अन्य जिला मार्ग 41.93 करोड़ से बनेगा।
विज्ञापन
मंधना गंगा बैराज रोड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गंगा बैराज राज्य मार्ग चार लेन का बनाया जाएगा। कानपुर शहर में इस राजमार्ग का 17 किमी हिस्सा आता है। इसके चौड़ीकरण के लिए 159.36 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं। निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 39.83 करोड़ रुपये आवंटित भी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

धन आवंटित होते ही पीडब्ल्यूडी ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। निर्माण अवधि 18 माह तय की गई है। इससे मंधना की तरफ से लखनऊ की तरफ आने-जाने वाले वाहन फर्राटा भर सकेंगे। इसके साथ ही शहर के बीचोंबीच से निकले जीटी रोड पर भी वाहनों का लोड कम होगा।
मंधना से गंगा बैराज, उन्नाव जिले में शुक्लागंज, पुरवा होते हुए मोहनलालगंज (लखनऊ) तक 104 किलोमीटर लंबे मार्ग को डेढ़ साल पहले पीडब्ल्यूडी ने राज्यमार्ग घोषित किया था। कानपुर नगर में इस राज्य मार्ग का 17 किलोमीटर हिस्सा आता है।

विज्ञापन

चार अक्तूबर को जारी किया आदेश
फिलहाल यह दो लेन (सात मीटर चौड़ा) का है। शासन ने कई चरण की बैठक के बाद इस राज्य मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 159.36 करोड़ रुपये स्वीकृत किए। शासन में उप सचिव राजकुमार ने चार अक्तूबर को इस संबंध में आदेश जारी किया है।

ऐसा होगा बैराज राज्यमार्ग
  • 15 मीटर चौड़ी सड़क।
  • बीच में 1.20 मीटर चौड़ा डिवाइडर।
  • मंधना से सिंहपुर की तरफ आबादी वाले क्षेत्र में सड़क के दोनों तरफ आरसीसी नालियां।

राष्ट्रीय राजमार्ग से मुंगीसापुर रोड भी होगी चौड़ी
शासन ने कानपुर देहात में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-2) से बढ़ौली, मुंगीसापुर मार्ग चौड़ीकरण के लिए भी स्वीकृति दे दी है। 15.250 किलोमीटर लंबा यह अन्य जिला मार्ग 41.93 करोड़ से बनेगा। इसके निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 14.68 करोड़ रुपये आवंटित भी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

दोनों योजनाओं की स्वीकृति मिल गई है। पहली किस्त भी आवंटित हो गई है। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। समय से काम पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।  -संजीव भारद्वाज, मुख्य अभियंता, कानपुर परिक्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें