बाबा आनंदेश्वर सेवा समिति के महोत्सव में डांडिया की मोहक प्रस्तुतियां
उस्मानपुर में बाबा आनंदेश्वर सेवा समिति की ओर से आयोजित गणेश उत्सव में शनिवार को डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में भक्तगणों खासकर बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कोषाध्यक्ष कपिल तिवारी ने बताया कि डांडिया प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में मोहल्ले की श्रृद्धालुगण शामिल हुए। इसके बाद आरती और प्रसाद वितरण हुआ। इस दौरान समिति के संरक्षक उमाकांत तिवारी, चंद्रशेखर द्विवेदी, सुरेंद्रनाथ द्विवेदी सहित चेयरमैन मनोज दीक्षित, अध्यक्ष विपिन द्विवेदी, उपाध्यक्ष मोनू ठाकुर, कोषाध्यक्ष कपिल तिवारी समेत बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
राधा-कृष्ण की झांकी ने किया आकर्षित
जय गणेश नव युवक संघ की ओर से कमला टॉवर में 25वां गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। यहां पर सात फीट ऊंची मिट्टी की मूर्ति स्थापित की गई है। शनिवार को बाल मेले का आयोजन किया गया। पंडाल में लगी राधा कृष्ण की झांकी आकर्षित कर रही है। समिति के पप्पू कश्यप ने बताया कि नौ सितंबर को मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी। इस मौके पर पं. गौरव तिवारी, उत्तम गुप्ता, राकेश पाठक, बउवा, लालू, राजा भइया, राकेश फाइटर, मोगली, रमेश कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।
मंच पर पहुंचे हनुमान, तो गूंजा जय श्रीराम
अखंड सेवा समिति की ओर से ब्रह्मनगर चौराहे पर गणेश पंडाल सजाया गया है। यहां शनिवार को सुंदरकांड पाठ व हनुमान जी की झांकियां प्रस्तुत की गईं। जैसे ही हनुमान जी मंच पर आए तो पूरा पंडाल जय श्री राम के जयकारे से गूंज उठा। गायकों ने हनुमान, गणेश और भोले के भजन सुनाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। वहीं, दिन में भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर नीरज सूरी, धीरज शुक्ला, राहुल शुक्ला, अंकित मिश्रा, गुड्डू चौरसिया, गोलू रमानी, क्षितिज बाजपेई, पिंटू आजाद, विमल शर्मा, पुलकित बाजपेई आदि लोग मौजूद रहे।