फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत का खेल: युवक ने रेलवे पटरी पर लेट कर बनाया वीडियो, ऊपर से गुजरी ट्रेन

Sun, 24 Aug 2025 09:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
रेलवे पटरी पर लेटकर युवक ने बनाया वीडियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भरतकूप थाना क्षेत्र के रेलवे लाइन पर जान जोखिम में डाल पटरी पर लेट कर युवक ने वीडियाे बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है। लोगों ने खूब लाइक व कमेंट किया है। अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को रिंकू सोनी नामक इंस्टाग्राम पर युवक ने वीडियो पोस्ट डाली। इसमें युवक पटरी पर लेट कर वीडियो बना रहा है तभी ट्रेन उसके ऊपर से गुजरती है और वह वीडियाे बनाता रहता है। ट्रेन निकलने के बाद युवक खड़ा होता है। इसके पहले भी युवक ने कई वीडियो रेलवे स्टेशन भरतकूप के वीडियो डाले हैं। लोगों ने एक्स प्लेटफार्म पर भी वीडियो अपलोड किया है। बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। एसपी अरुण कुमार सिंह ने थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें