गजनेर में पेड़ गिरने से सड़क पर खड़े ट्रक। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
फोटो संख्या-24 एकेबीपी-20-गजनेर रोड में गिरा पड़ा शीशम का पेड़। संवाद
फोटो संख्या-24 एकेबीपी-21-गजनेर में पेड़ गिरने से सड़क पर खड़े ट्रक। संवाद
पेड़ गिरने से चार घंटे बाधित रहा गजनेर रायपुर मार्ग
- वन विभाग की टीम ने पेड़ काट कर हटवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
सरवनखेड़ा। गजनेर कस्बा में चौराहे के पास शीशम का पेड़ बीच सड़क पर गिरने से रायपुर मार्ग में चार घंटे आवागमन बाधित रहा। पैदल व दोपहिया वाहन सवार इधर उधर से निकलते रहे, जबकि कार, बस व ट्रक आदि भारी वाहन नहीं निकल सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से पेड़ किनारे कराया। तब आवागमन शुरू हो सका। इसके बाद वन विभाग की टीम ने पेड़ काटकर हटाया। गजनेर कस्बा में जलनिकासी के लिए नाला का निर्माण कराया जा रहा है। मुख्य चौराहे के पास नाला निर्माण के लिए खुदाई हुई है। कुमार मेडिकल स्टोर के पास खड़ा शीशम का पेड़ खुदाई होने से झुक गया था। कई दिन से पेड़ झुका होने पर गिरने की आशंका के चलते पूर्व जिला पंचायत सदस्य समरजीत यादव ने इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी। इस पर विभाग के लोगों ने लाइन मैन भेजकर विद्युत तार खुलवा दिए। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। सड़क पर लंबा जाम लग गया। इसकी सूचना पर 11 बजे पुलिस पहुंची। जेसीबी से पेड़ को एक तरफ कराकर आवागमन शुरू कराया। साथ ही पेड़ काटने के लिए वन विभाग को सूचना दी। दोपहर बाद वन विभाग की टीम पहुंची तो पेड़ को कटवा कर वहां से हटवाया गया। इसके बाद आवागमन सुचारु हो सका। उप क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित कटियार ने बताया कि वन कर्मियों को भेजकर सड़क से पेड़ हटवा दिया गया है।