फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आज से आठ फरवरी तक दक्षिण के कई मोहल्लों में नहीं आएगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गंगा बैराज से दक्षिण क्षेत्र की तरफ बुधवार से 12 दिन तक पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जलनिगम नगरीय के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि पूर्व में बिछाई गई पाइपलाइन से नई पाइप लाइन को साकेतनगर मछली मंडी, दक्षिण द्वार बारादेवी, पराग डेयरी के सामने दीप टॉकीज तिराहा, निरालानगर पंपिंग स्टेशन के पास जोड़ा जाना है। इस वजह से मुख्य फीडर मेन लाइन 28 जनवरी से आठ फरवरी तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बर्रा दो, कर्रही, खाड़ेपुर, नौबस्ता, बाबूपुरवा, नयापुरवा, ट्रांसपोर्टनगर, किदवईनगर, निरालानगर, गोविंदनगर सहित अन्य मोहल्लों में पानी नहीं पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि बैराज से दादानगर फ्लाईओवर व फूलबाग तक जलापूर्ति जारी रहेगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें