फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आज से रात में भी गिरेगा तापमान, कोहरा भी पड़ेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। दिन में मात्र एक घंटे के लिए धूप निकली लेकिन उत्तर पश्चिम से आने वाली बर्फीली हवाओं की वजह से बेअसर रहीं। कंपकंपाने वाली ठंडी शनिवार को भी जारी रही। माैसम विभाग के अनुसार रविवार को धूप देर तक रह सकती है लेकिन हवाओं की वजह से ठंड में खास कमी नहीं आएगी। रविवार से रात का तापमान भी तेजी से नीचे जा सकता है। इस बीच दिन का तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य तापमान से 4.6 डिग्री कम रहा। रात का पारा 2.2 डिग्री बढ़कर 10.6 पर पहुंच गया। माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि रविवार को दिन में आसमान साफ रहने की वजह से शाम से लेकर सुबह तक कोहरे का असर तेज हो सकता है। रात में पाला भी पड़ सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें