फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः गर्लफ्रेंड की सहेली से दोस्त ने की जबरदस्ती तो कुल्हाड़ी से हत्या के बाद सड़क पर फेंका शव

Tue, 17 Mar 2020 08:56 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर के जाफरगंज में सोमवार की रात नलकूप में पार्टी कर रहे दोस्तों में से एक नशे में युवती से जबरदस्ती करने लगा, जिसको दोस्तों ने कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला। हत्या को दुर्घटना दिखाने के लिए शव सड़क किनारे फेंक आए। परिजनों के आरोप पर हिरासत में लिए गए दोनों दोस्तों ने वारदात कबूल कर ली।
विज्ञापन


एसपी प्रशांत वर्मा मौके पर छानबीन को पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए। जाफरगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव निवासी रहीश (28) गांव के दोस्त फहीम की आटा चक्की की देखरेख करता था। रहीश की मां चंदोबीबी ने बताया कि बेटे को सोमवार रात आठ बजे गांव के फहीम और जाफरगंज के सलीम बाइक से पार्टी के लिए ले गए थे।

देर रात तक वापस न लौटने पर बेटी गुड़िया ने फहीम के मोबाइल पर फोन मिलाया था। फोन पर रहीश ने सलीम के नलकूप में होने की जानकारी बहन को देकर कुछ देर में घर पहुंचने की बात कही थी। अक्सर फहीम की चक्की में रहीश रात को रुक जाता था। इसी वजह से परिजन चिंतित नहीं हुए।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह तकरीबन नौ बजे गढ़ी निवासी जमील इटरा मार्ग पर जा रहा था। उसने सड़क किनारे रहीश का शव देखा तो परिजनों को खबर दी। परिजन फहीम को लेकर घटनास्थल पहुंचे। फहीम ने रहीश की एक्सीडेंट में मौत होने की जानकारी दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन

थानेदार शेर सिंह राजपूत ने फहीम के शरीर पर चोट के निशान और शर्ट पर खून की छींट देखी। पुलिस ने फहीम को पकड़ लिया। इसके बाद सलीम को गांव से पकड़ा। पुलिस के समक्ष दोनों ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि सलीम के नलकूप में पार्टी मनाने को इकट्ठा हुए थे।

नलकूप में बैठकर शराब पी थी। इसके बाद खाने का आयोजन था। फहीम ने पड़ोसी गांव से प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया था। प्रेमिका अपने गांव की एक युवती के साथ आई थी। नशे में रहीश प्रेमिका संग आई युवती से जबरदस्ती की कोशिश करने लगा। मना करने पर विवाद होने लगा।

तभी फहीम और सलीम रहीश को पीटने लगे। लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी से हमला किया। फहीम ने कुल्हाड़ी रहीश के सिर में मार दी। जिससे मौके पर ही रहीश की मौत हो गई। बाइक में दोनों रहीश का शव रोड किनारे छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने नलकूप से कुल्हाड़ी बरामद कर ली। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि मां चंदोबीबी की तहरीर पर फहीम और सलीम के खिलाफ हत्या और शव छिपाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें