आरोपी ने बताया कि वह कंपनियों में जाकर बात करता था। कंपनियों में प्रदूषण संबंधी कर्मियों को दर्शाकर अपना प्लांट लगवाने के लिए बाध्य करता था। अब तक वह गुजरात, फिरोजाबाद, जूनागढ़, कानपुर देहात आदि स्थानों पर कंपनी मालिकों को ठगी का शिकार बना चुका है। एसपी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उसके गैंग के बारे में छानबीन की जा रही है।
पुलिस टीम को 50 हजार का ईनाम
उद्यमियों को ईटीपी और एसटीपी के नाम पर ठगने वाले आरोपी की गिरफ्तारी पर डीजीपी ने पुलिस टीम को ईनाम घोषित किया है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि डीजीपी ने टीम के लिए 50 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है।