फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नटवरलाल ऐसा भी: प्रदूषण के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार, कंपनी मालिकों को ऐसे बनाता था शिकार

Sat, 06 Aug 2022 10:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

संडीला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी मालिकों से प्रदूषण नियमों के उल्लंघन के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उसके गैंग के बारे में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के संडीला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी मालिकों से प्रदूषण नियमों के उल्लंघन के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में ठगी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन

आरोपी के बारे में जानकारी देते हुए एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि कछौना पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थी कि कानपुर के रावतपुर थाने के गणेशनगर निवासी नवीन चंद्र एक कंपनी के माध्यम से प्रदूषण संबंधी ईटीपी-एसटीपी प्लांट लगाने का काम करता है।
वह संडीला औद्योगिक क्षेत्र में कंपनी मालिकों को प्रदूषण विभाग के अधिकारियों से अच्छे संबंध बताकर प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करने की बात कहकर ईटीपी प्लांट लगवाने बायो मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाकर देने के नाम पर ठगी कर रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की।

विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि वह कंपनियों में जाकर बात करता था। कंपनियों में प्रदूषण संबंधी कर्मियों को दर्शाकर अपना प्लांट लगवाने के लिए बाध्य करता था। अब तक वह गुजरात, फिरोजाबाद, जूनागढ़, कानपुर देहात आदि स्थानों पर कंपनी मालिकों को ठगी का शिकार बना चुका है। एसपी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उसके गैंग के बारे में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस टीम को 50 हजार का ईनाम
उद्यमियों को ईटीपी और एसटीपी के नाम पर ठगने वाले आरोपी की गिरफ्तारी पर डीजीपी ने पुलिस टीम को ईनाम घोषित किया है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि डीजीपी ने टीम के लिए 50 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें