फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मकान बेचने के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी, दो पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बर्रा दो की रहने वाली नीतू सिंह ने दो लोगों के खिलाफ मकान बेचने के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट में बताया कि काकादेव के सर्वोदयनगर में एक मकान कुमकुमराज और महाराष्ट्र के पालघर नाला सोपारा निवासी सूफी ताज मोहम्मद शाह सैयद से लिया था। उन्हें 20.50 लाख रुपये दिए थे। बाद में पता चला कि वह लोग कई और लोगों को फर्जी दस्तावेज के जरिये वह मकान बेच चुके हैं। इस पर रुपये मांगे तो धमकाना शुरू कर दिया। काकादेव पुलिस से शिकायत करने पर दोनों को पकड़ने के बाद छोड़ दिया। कार्रवाई न होने पर पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। काकादेव इंस्पेक्टर राजेश कुमार शर्मा के अनुसार तहरीर के आधार पर कुमकुम राज कौशल व सूफी ताज मोहम्मद शाद सैयद के खिलाफ धोखाधड़ी व आपराधिक विश्वासघात की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें