महिला ने साथियों से रियाल की पोटली मंगवाई। रुपये लेकर पोटली उसे दे दी। घर पहुंचने पर जब उसने पोटली खोली तो उसके अंदर रियाल की जगह साबुन और कागज निकले। उसने शहर आकर महिला व उसके साथियों की तलाश की। लेकिन सुराग नहीं लग सका।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अफरोजा, शाह आलम, रफीक, आलमगीर निवासी कोतवाली शहर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।