पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के परेहरपुर व उमरिया गांव के बीच खनन की मिट्टी परिवहन कर रहे चार ट्रैक्टर ट्राली तहसीलदार ने पकड़े। जिन्हें कोतवाली में खड़ाकर कार्रवाई के लिए पुलिस को सुपुर्द किए। तहसीलदार सुनील कुमार ने बताया कि उमरिया के पास अवैध खनन की सूचना मिल रही थी। जिसके जांच के लिए वह राजस्व टीम के साथ जा रहे थे। उमरिया और परेहरापुर गांव के बीच चार ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी परिवहन करते हुए रोके गए। जिसमें एक ट्रैक्टर बिना नंबर का है। सभी चालकों से मिट्टी परिवहन अनुमति के कागज मांगे गए, जो दिखा नहीं सके। जिसपर चारों ट्रैक्टर ट्राली को अग्रिम आदेश तक पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया है। जिसकी जांच कराई जा रही है।