फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: पुलिस का शिकंजा...चार चोर गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमें, 70 हजार का सामान बरामद

Fri, 16 Jun 2023 11:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad Crime: कादरीगेट थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद शुक्ला ने बाइक चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा किया। इसमें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी निशानदेही पर 70 हजार का सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में सक्रिय बाइक चोरों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से बोरों में भरे बाइकों के कलपुर्जे बरामद हुए हैं। इनकी कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई जा रही है। चोरों पर थानों में कई-कई मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

कादरीगेट थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद शुक्ला ने बाइक चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा किया। पुलिस ने गुरुवार को फतेहगढ़ के नौगवां कैंट निवासी विशाल उर्फ पुत्तू, सूरज, बाबू वाल्मीकि व अमित उर्फ गुड्डन को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर सामान बरामद किया।
इसमें बोरों में भरी बाइक की सीट, साइलेंसर, पेट्रोल टंकी, हेडलाइट, इंडीकेटर, लाइटें, जाली समेत करीब 70 हजार रुपये का सामान शामिल है।  चोरी के आरोपी विशाल उर्फ पुत्तू पर तीन, सूरज पर चार, बाबू पर पांच व अमित पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। चारों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें