कानपुर। जेल की महिला बंदियों को समाजसेवी संस्था जैतू जागृति परिवार ने रविवार को चार सिलाई मशीन दान कीं। जेल अधीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने संस्था का आभार जताया। कहा कि यह सिलाई मशीनें महिला बंदियों को सिलाई में प्रशिक्षित करने के काम आएंगी। रिहा होने के बाद सिलाई के हुनर के बूते आत्मनिर्भर हो सकेंगी। इस अवसर पर विकास ओमर, मोना ओमर, अनिल कुमार गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता, राशी गुप्ता, राजकिशोर गुप्ता मौजूद रहे। जेलर मनीष कुमार, अनिल कुमार पांडेय, अरुण कुमार सिंह, डिप्टी जेलर मौसमी राय ने संस्था के सदस्यों को धन्यवाद कहा। (संवाद)