झींझक। बिना मान्यता के चार स्कूल संचालित होते मिले हैं। एक इंटर कालेज प्राइमरी की मान्यता पर चलने का खुलासा हुआ है। खंड शिक्षाधिकारी के निरीक्षण में खुलासा होने के बाद सभी विद्यालयों को नोटिस दी गई हैं। बिना मान्यता के चल रहे चार स्कूलों को तत्काल बंद करने को कहा गया है। खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने सोमवार को झींझक में स्कूलों का निरीक्षण किया। शंकरगंज मोहल्ला स्थित एमएस पब्लिक स्कूल, रेल बाजार स्थित आक्सफोर्र्ड स्कूल, कंचौसी रोड स्थित बीएसआर किड्स वर्ल्ड्स स्कूल बिना मान्यता संचालित मिले। खंड शिक्षाधिकारी ने चारों विद्यालयों के संचालकों को नोटिस जारी कर तत्काल विद्यालय बंद करने की चेतावनी दी है। तेजपुर गांव स्थित आईटीसी शिक्षा निकेतन में प्राइमरी की मान्यता है। इसके बावजूद यहां इंटर तक कक्षाएं संचालित मिलीं। स्कूल संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। खंड शिक्षाधिकारी नेे बताया कि बिना मान्यता चल रहे स्कूल बंद न करने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से जुर्माना लगाया जाएगा।