कानपुर। महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय को शुक्रवार को स्वरूपनगर में सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही सड़क पर धूल उड़ती नजर आई। महापौर ने चार फीट के बनाए जा रहे फुटपाथ की चौड़ाई घटाकर तीन फीट करने, नियमित पानी छिड़काव, हरे पर्दे लगाने के लिए कहा। सरायमीता और नवाबगंज में गंदगी मिलने पर चार कर्मियों का वेतन काटने के साथ ही सफाई पर्यवेक्षक सहित तीन प्रभारियों को नोटिस दिया गया। अवैध कब्जे भी तोड़ने के निर्देश दिए गए। विजय नगर सब्जी मंडी स्थित रफाका नाले की सफाई के दौरान पुलिया और मछली बाजार के आसपास अतिक्रमणकारियों को एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाने का नोटिस देने, यूजर चार्ज वसूलने को कहा। सरायमीता पार्क के पास अवैध कब्जे मिलने पर तत्काल हटाने और नगर निगम की संपत्ति का बोर्ड लगाने को कहा गया। ब्यूरो