कानपुर। बर्रा पुलिस ने सोमवार को रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार में छापा मारा। पुलिस ने मौके से हुक्का पीते चार युवकों को पकड़ लिया। संचालक और कर्मचारी मौके से भाग निकले। आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है। बर्रा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बर्रा स्थित गप्पू-चप्पू चौराहे के पास रेस्टोरेंट में हुक्का बार संचालित होने की सूचना मिली थी। छापे में दबौली निवासी अंकित गौड़, नौरैयाखेड़ा के रिषभ कुशवाहा, गुजैनी के अर्पित शर्मा और दबौली वेस्ट के सौरभ गौतम हुक्का पीते मिले। मौके से हुक्का और फ्लेवर बरामद हुआ है। संचालक की तलाश की जा रही है। (संवाद)