मंधना से रामा मेडिकल कॉलेज रेलवे क्रॉसिंग के पास से कन्नौज तक जीटी रोड चौड़ीकरण पूरा हो गया है। इस माह से टोल टैक्स लगाने की तैयारी है। टोल की संभावित दरें तय कर ली गई हैं। इन्हें हरी झंडी के लिए सड़क परिवहन एंव राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय भेजा है। अभी 20 प्रतिशत टैक्स लिया जाएगा। -प्रशांत मिश्रा, परियोजना निदेशक, एनएचआई
शिवराजपुर टोल प्लाजा की दरें
वाहन का प्रकार टोल टैक्स
कार, जीप समेत हल्के वाहन 130 रुपये
मिनी बस जैसे हल्के व्यावसायिक वाहन 210 रुपये
बस, ट्रक (दो एक्सल) 445 रुपये
तीन एक्सल केव्यावसायिक वाहन 485 रुपये
चार से छह एक्सल वाले वाहन 695 रुपये
सात या अधिक एक्सल वाले वाहन 845 रुपये
दिल्ली जाने में 65 किमी की दूरी कम
लखनऊ एक्सप्रसेवे की मुलना में इस मार्ग से दिल्ली जाने में बरीब 65 किलोमीटर दूरी बचेगी। लखनऊ एक्सप्रेसवे से कानपुर से दिल्ली बरीब 500 किलोमीटर दूर है, जबकि जीटी रोड से जाने में बरीब 435 किलोमीटर की दूरी तयर करनी पड़ेगी।
पीएम कर सकते हैं लोकार्पण
प्रधानमंत्री जीटी रोड चौड़ीकरण कार्य का लोकार्पण कर सकते हैं। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सांसद सत्यदेव पचौरी आदि प्रयासरत है, लेकिन पीएमओ से अभी तक कोई प्रति उत्तर नहीं मिला है। संभव है कि इस पर टोल 15 अगस्त के बजाय इस माह के अंतिम सप्ताह में शुरू हो पाए।