फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटखा लूटकांड: नौ लाख का गुटखा लूटने में चार गिरफ्तार, एजेंसी का साथी चालक निकला मास्टर माइंड

Thu, 24 Nov 2022 11:04 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

मौरावां-मोहनलालगंज मार्ग पर मौरावां कस्बे के पास कार सवार छह लुटेरों ने चालक को बंधक बनाकर ब्रांडेड कंपनी का गुटखा लदा लोडर लूट लिया था। घटनास्थल पर पहुंचे आईजी और एसपी ने खुलासे के लिए पुलिस की छह टीमें लगाई थीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में लखनऊ से चित्रकूट जाते समय लोडर चालक को बंधक बनाकर ब्रांडेड कंपनी का नौ लाख कीमत का गुटखा (पान मसाला) लदे लोडर की लूट में पुलिस ने चार लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। लूट की वारदात में इसी एजेंसी का साथी चालक मास्टर माइंड निकला।

विज्ञापन

पुलिस ने लूटा गया गुटखा रायबरेली जिले के शिवगढ़ निवासी एक चालक के घर से बरामद कर लिया है। लखनऊ के नादरगंज स्थित जयश्री ट्रेडर्स कंपनी से ब्रांडेड कंपनी का 52 बोरा गुटखा लेकर रविवार रात चित्रकूट जा रहे लोडर चालक रामसहाय को ठकुराईनखेड़ा स्थिति एक पेट्रोल पंप के पास मंगलवार रात 12 बजे कार सवार छह लोगों ने बंधक बनाकर लोडर लूट लिया था।
इसके बाद में चालक को रायबरेली जिले के गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र में फेंक दिया था। खुलासे के लिए आईजी ने चार टीमें लगाई थीं। पुलिस टीमों ने चालक सहित एजेंसी के कर्मियों व अन्य चालकों के मोबाइल की डिटेल खंगाली तो लोकेशन लखनऊ से मौरावां बीच मिली। कुछ के मोबाइल एक साथ स्विच ऑफ हुए और दूसरे दिन एक साथ ऑन हुए।

विज्ञापन

संदेह के आधार पर पुलिस ने पूछताछ शुरू की, तो हकीकत सामने आई। वारदात की साजिश एजेंसी में ही लोडर चलाने वाले लखनऊ के गोसाइगंज निवासी चालक सतनाम वर्मा ने रची थी। उसने साथी चालक लवकुश को शामिल किया।

कार से पीछाकर दिया घटना को अंजाम
लवकुश के साथी उमेश व दो दोस्तों और पूर्व में साथ में गाड़ी चलाने वाले रायबरेली जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के जुराखनखेड़ा निवासी आदित्य यादव को शामिल किया। एजेंसी से मसाला लादकर लोडर निकलने के बाद कार से पीछा किया। रात करीब 12 बजे ठकुराइनखेड़ा के पास लूट की घटना को अंजाम दिया था।

चालक को बंधक बनाया, जीपीएस डिवाइस भी फेंका
पीड़ित चालक आवाज या अन्य किसी तरह से पहचान न ले इसलिए सतनाम और लवकुश ने अपने चार साथियों को आगे कर दिया। चालक को कार में बंधक बना लेने के बाद सतनाम ने लोडर की जीपीएस डिवाइस निकला दी और  लोडर लेकर भाग गए।
विज्ञापन

पीड़ित चालक रामसहाय की आंखों में पट्टी बांधकर दो घंटे तक उसे कार में घुमाते और टोकने पर मारपीट करते रहे। रात दो बजे रायबरेली जिले के गुरुबक्शगंज थानाक्षेत्र फेंक दिया था। रायबरेली के गुरुबक्शगंज थाना प्रभारी आईपी सिंह ने बताया कि चार लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लूट का माल भी बरामद हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें