कानपुर। रावतपुर में राणाप्रताप नगर गंगा बैराज काॅलोनी स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में चोरी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने मंदिर से चुराया गया माल भी बरामद किया है। गुरुवार तड़के चोरों ने ऑटो से आकर वारदात की जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से शनिवार को आरोपियों पनकी के पनका बहादुर नगर निवासी रामजी, काली मठिया सब्जी मंडी के पास रहने वाले आफताब अंसारी, कानपुर देहात के अकबरपुर निवासी कमल कुमार, कच्ची मढ़ैया निवासी रामू को दबोच लिया। आरोपियों के पास से लौटे, घंटा, अखंड ज्योति, कटोरियां और कलश बरामद हुआ है। (संवाद)