फोटो
कानपुर। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सोमवार को अहिरवां स्थित सिद्धार्थ पैलेस में 35 करोड़ रुपये और यशोदा नगर स्थित अटूट बंधन गेस्ट हाउस में 29 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि यह क्षेत्र ऐसा है जहां पहले जनप्रतिनिधि से मिलने के लिए जनता डरती थी लेकिन आज मैं खुद जनता के बीच में रहता हूं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आपसी भेदभाव भूलकर एकजुट होकर मतदाता बढ़ाने का कार्य करें। कार्यक्रम में अनीता परमार, संजय तिवारी, लक्ष्मी निषाद, सुमित कश्यप, वीडी राय, विनय मिश्रा और ज्ञानू अवस्थी आदि मौजूद रहे।(संवाद)