पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रोटोकॉल के नियमों से बंधा हूं। चाहकर कर भी संरक्षक का पद नहीं ले सकता। मुझे विद्यालय का पूर्व छात्र ही बना रहने दें। यह बातें बीएनएसडी इंटर कॉलेज कानपुर के पूर्व छात्र व पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सर्किट हाउस में उनसे मिलने पहुंचे पूर्व छात्र शिवाकांत मिश्रा, गुरु चरण सिंह अरोड़ा और प्रधानाचार्य अमर सिंह से कहीं। सभी ने पूर्व राष्ट्रपति से बीएनएसडी पूर्व छात्र परिषद में संरक्षक का पद लेने का आग्रह किया था। इस दौरान पूर्व छात्रों की ग्रुप फोटो भी भेंट की गई।