शिक्षक सेवानिवृत्त होने पर राजनीति में रखा कदम, दो बार बने विधायक
विजय बहादुर पाल शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए तो, पहली बार राजनीति में बीडीसी पद से चुुनाव लड़ा। चुनाव जीतने के बाद हसेरन ब्लॉक प्रमुख का पद हासिल किया। इसके बाद 1995 में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता।
1996 में विधान सभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2002 में उन्होंने उमर्दा विधानसभा का सपा के टिकट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद 2012 में विधान सभा का चुनाव जीता। इस दौरान वह राज्य शिक्षामंत्री भी रहे।